home page

मंदसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 156.5 किलो डोडाचूरा जब्त

 | 
मंदसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 156.5 किलो डोडाचूरा जब्त


मंदसौर, 20 अप्रैल (हि.स.)। मध्‍य प्रदेश के मंदसौर जिले की नारायणगढ़ थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जब्त किया है।

थाना प्रभारी उपनिरीक्षक भारत भाबर ने बताया कि रविवार सोमवार की रात सउनि बाबूलाल डामोर और पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान जय वीर हनुमान मंदिर, मंदसौर-संजीत रोड, काचरिया कदमाला चौपाटी के पास कार्रवाई की गई।

पुलिस ने महिंद्रा एसयूवी कार की तलाशी ली, जिसमें 8 प्लास्टिक कट्टों में भरा कुल 156.5 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ।

मामले में आरोपी सुखदेव पुत्र किशनाराम विश्नोई (29) निवासी रामदेव नगर, गुजरवास खुर्द, थाना बनाड़, जिला जोधपुर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी के खिलाफ थाना नारायणगढ़ में अपराध क्रमांक 92/26, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी से डोडाचूरा के स्रोत और तस्करी नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया