home page

मैहर में खड़े टैक्टर ट्राली को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 30 लोग घायल

 | 
मैहर में खड़े टैक्टर ट्राली को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 30 लोग घायल


मैहर, 11 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मैहर के एनएच-30 रिगरा ब्रिज के पास एक ट्रेलर में खड़े टैक्टर ट्राली को मार दी, जिसमें 30 लोग घायल हो

गए जबकि छह गंभीर हैं। इन सभी को इलाज के भेजा गया है। यह हादसा नादन थाना क्षेत्र का है।

आज भोर में मैहर के एनएच-30 रिगरा ब्रिज के पास डीजल खत्म होने के कारण एक ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी थी, जिसे तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बरहों कार्यक्रम से लौट रहे बेलदरा निवासी 30 लोग घायल हो गए। सूचना पर डायल 112 और हाइवे पेट्रोलिंग की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को मैहर और अमरपाटन अस्पताल पहुँचाया। इसमें से 6 गंभीर घायलों को सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद हाइवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने खुलवा दिया। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हीरेन्‍द्र द्विवेदी