home page

मैहर में नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा का शुभारंभ, महिला शसक्तीकरण का गूंजा संदेश

 | 
मैहर में नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा का शुभारंभ, महिला शसक्तीकरण का गूंजा संदेश




मैहर, 13 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के

मैहर में जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में 10 अप्रैल से 25 अप्रैल तक आयोजित नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा का शुभारंभ सोमवार को मां शारदा देवी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी उद्बोधन का लाइव प्रसारण देखा गया, जिसने उपस्थित बहनों एवं नागरिकों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया।

मैहर स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नारी शक्ति के विविध आयामों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिससे पूरा वातावरण उत्साह और प्रेरणा से भर गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, कलेक्टर विदिशा मुखर्जी, एसडीएम दिव्या पटेल, कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र बांगरे, सीडीपीओ विद्याचरण तिवारी, विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, नगर पालिका अध्यक्ष गीता संतोष सोनी, सांसद प्रतिनिधि संतोष सोनी, नपा उपाध्यक्ष शीतल नितिन ताम्रकार एवं सीएमओ सुषमा मिश्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बड़ी संख्या में मातृशक्ति की सहभागिता ने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली बना दिया। नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और उनके योगदान को नमन करने का एक सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हीरेन्‍द्र द्विवेदी