home page

मैहर में मां शारदा के दर्शन करने पहुंचीं राज्यमंत्री कृष्णा गौर, प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की

 | 
मैहर में मां शारदा के दर्शन करने पहुंचीं राज्यमंत्री कृष्णा गौर, प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की


मैहर, 07 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश की पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त, घुमंतू एवं अर्ध घुमंतू कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर मंगलवार को मैहर पहुंचीं। रेवांचल एक्सप्रेस से रेलवे स्टेशन पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

मैहर प्रवास के दौरान राज्यमंत्री ने विश्व प्रसिद्ध मां शारदा शक्तिपीठ पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां शारदा से प्रदेश और देश में सुख, समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर मंदिर प्रशासन की ओर से दर्शन एवं पूजन की आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं।

मंदिर में दर्शन के बाद कृष्णा गौर ने शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा की तथा आगामी गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श किया।

राज्यमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी, मंदिर प्रबंधन के प्रतिनिधि तथा भाजपा के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / हीरेन्‍द्र द्विवेदी