home page

मैहरः मनोकामना हुई पूर्ण तो जिला प्रशासन ने टेका माई के दर मत्था

 | 
मैहरः मनोकामना हुई पूर्ण तो जिला प्रशासन ने टेका माई के दर मत्था


मैहर, 20 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मैहर में नवरात्र का पावन त्योहार जहां माई शारदा की नगरी में लाखों लाख लोग आस्था और विश्वास से आते है उन्हें निर्विघ्न माई के दर्शन करा सकुशल उनके गंतव्य की ओर रवाना करना एक बड़ी जिम्मेवारी जिला प्रशासन के लिए होती है।

वर्षों से परम्परा रही है कि नवरात्र के पूर्व संध्या पर जिला प्रशासन के आला अधिकारी अपनी मनोकामना का नारियल लेकर माई के दरबार में जाते है और माई से प्रार्थना करते हैं कि हे मां आपका यह पावन त्योहार आपकी नगरी में निर्विघ्न संपन्न हो। नवरात्रि सकुशल बीतने पर मां का आभार जताने की परम्परा रही है, जिसका निर्वाह करते हुए मंगलवार को जिला प्रशासन के आला अधिकारी जिला केलक्टर विदिशा मुखर्जी, पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह, अपर कलेक्टर रोशन राय, एडिशनल एसपी चंचल नागर, एसडीएम दिव्या पटेल, सीएसपी महेंद्र सिंह चौहान, तहसीलदार जितेंद्र पटेल माई के दरबार में पहुंचकर पत्था टेक माई का आभार जताया।

विजयादशमी पर परंपरानुसार हुआ शस्त्र पूजन

विजयादशमी के पावन अवसर पर मां शारदा मंदिर प्रांगण स्थित जिला पुलिस लाइन में परंपरानुसार शस्त्र पूजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी एवं पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार शस्त्रों का पूजन किया गया।

पूजन कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित अधिकारियों द्वारा विभागीय कार्यों में उपयुक्त वाहनों का पूजन भी किया गया। इसके पश्चात पुलिस लाइन गार्ड द्वारा आवाजी कारतूस से चार राउंड हर्ष फायर कर विजयादशमी की परंपरा का निर्वहन किया गया। कार्यक्रम में विजयादशमी के धार्मिक एवं पारंपरिक महत्व के अनुरूप शस्त्र पूजन संपन्न हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हीरेन्‍द्र द्विवेदी