home page

अनूपपुर: महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, बच्चों एवं महिलाओं ने प्रस्तुत किये सांस्कृतिक कार्यक्रम

 | 
अनूपपुर: महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, बच्चों एवं महिलाओं ने प्रस्तुत किये सांस्कृतिक कार्यक्रम


अनूपपुर: महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, बच्चों एवं महिलाओं ने प्रस्तुत किये सांस्कृतिक कार्यक्रम


अनूपपुर, 11 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव पर अग्रवाल समाज एवं अग्रवाल नव युवक मंडल द्वारा तीन दिवसीय कार्यक्रम के आयोजन के अंतिम दिवस रविवार को महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसके पूर्व बच्चों, युवक, युवतियों एवं महिलाओं ने विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

समाज के अध्यक्ष जय नारायण अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल समाज की एकता को बनाए रखना पहला कर्तव्य हैं। महाराजा अग्रसेन की जन्मोत्सव पर अनूपपुर अग्रवाल समाज एवं अग्रवाल नव युवक मंडल द्वारा तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार से प्रारंभ हुआ। जहां प्रथम दिवस समाज के बच्चों एवं महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की दुकान लगाई। शनिवार को विभिन्न कार्यक्रमों के साथ नन्हे मुन्ने बच्चों, युवक, युवतियों एवं महिलाओं ने विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया तथा तीसरे दिन रविवार को अनूपपुर में चचाई मार्ग पर स्थित बड़ी मढ़िया से महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो रेलवे चौराहा, थाना चौराहा, बस स्टैंड, सामतपुर सहित मुख्य मार्गो से होते हुए कार्यक्रम स्थरल लगन पैलेस में समाप्त हुई। इस दौरान जगह-जगह पर समाज द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में समाज के सभी वर्गो द्वारा नृत्य-गायन करते हुए महाराजा अग्रसेन की जय घोष के नारे लगाए। कार्यक्रम में जिले के अनूपपुर सहित फुनगा,चचाई,राजेन्द्रग्राम के अग्रवाल समाज के लोग सम्मिलित रहे।

शाम को श्री महाराजा अग्रसेन जी की पूजा अर्चना लगन पैलेस में ही संपन्न होगी उसके तत्पश्चात वरिष्ठ चरणों का शाल श्रीफल से स्वागत किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विजेता हुए सभी बच्चों को पुरस्कार वितरण वरिष्ठ जनों द्वारा ही दिलाया जाएगा जाएगा

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला