home page

राजगढ़ःमहामंडलेश्वर स्वामी परमानंद गिरी जी का कल ब्यावरा आगमन

 | 
राजगढ़ःमहामंडलेश्वर स्वामी परमानंद गिरी जी का कल ब्यावरा आगमन


राजगढ़, 04 अप्रैल(हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत करने वाला पावन अवसर आने वाला है। श्रीराम जन्मभूमि के ट्रस्टी एवं युगपुरुष महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद गिरी महाराज तथा पूज्य स्वामी ज्योर्तिमयानंद जी महाराज का आगमन 5 अप्रैल, रविवार को होने जा रहा है।

दोनों संत शाम 6 बजे भोपाल बायपास स्थित अखंड परमधाम आश्रम पधारेंगे, जहां श्रद्वालुओं को उनके दिव्य सानिध्य एवं उपदेशों का लाभ मिलेगा। आयोजकों के अनुसार, ऐसे महान संतों का सानिध्य जीवन को नई दिशा देने के साथ मन को शांति और आत्मा को अद्भुत ऊर्जा प्रदान करता है। संतगण अपने प्रवचनों में सत्संग, साधना और जीवन मूल्यों पर विशेष मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। कार्यक्रम के अंतर्गत महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद गिरी जी महाराज 6 अप्रैल, सोमवार को प्रातः 8 बजे अमृतमयी सत्संग करेंगे। अखंड परमधाम आश्रम समिति ने सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर आध्यात्मिक लाभ लेने की अपील की है। आश्रम परिसर में व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं और आयोजकों द्वारा आगंतुकों के स्वागत की तैयारियां भी जारी हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक