home page

जबलपुरः शहर में बढ़ते लव जिहाद एवं लैंड जिहाद को लेकर उपमुख्यमंत्री देवड़ा से मिले हिन्दू संगठन

 | 
जबलपुरः शहर में बढ़ते लव जिहाद एवं लैंड जिहाद को लेकर उपमुख्यमंत्री देवड़ा से मिले हिन्दू संगठन


जबलपुर, 29 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में बढ़ रहे लैंड जिहाद कार्रवाई न हो पाने से उद्धेलित हिन्दू संगठन विश्व हिन्दू महासंघ ने रविवार को मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा को एक ज्ञापन सौंपा।

अध्यक्ष विकास खरे ने आरोप लगाते हुए बताया कि हाजी शकील द्वारा खजरी खिरिया में अवैध मदरसा मस्जिद बनाए जाने के साथ ही लैंड जिहाद व शासकीय भूमि पर कब्जा करने वाले जेहादियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उप मुख्यमंत्री से की है।

हिंदू संगठन का आरोप है कि शहर में कई जगह है लैंड जिहाद की खबरें आ रही है। परंतु प्रशासन को जानकारी देने के बाद भी उन पर कोई कार्यवाही नहीं की जाती, बल्कि इस मामले से जिम्मेदार पल्ला झाड़ लेते हैं। संगठन का आरोप है कि पिछले दिनों कुछ मामलों को लेकर प्रशासन से मांग की थी परंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई। शहर में चाहे लव जिहाद हो या लैंड जिहाद खुलेआम हो रहा है।

हिंदू संगठन की मांग एवं ज्ञापन को लेकर उपमुख्यमंत्री ने जांच के साथ तत्काल कार्यवाही के लिए आश्वासन दिया है। इस दौरान अभय श्रीवास्तव भूरा पहलवान मोहित गुप्ता सिद्धार्थ राहुल अहिरवार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक