home page

सीहोर में पुरी की तर्ज पर निकाली भगवान जगन्नाथ की यात्रा, बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु

 | 
सीहोर में पुरी की तर्ज पर निकाली भगवान जगन्नाथ की यात्रा, बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु
सीहोर में पुरी की तर्ज पर निकाली भगवान जगन्नाथ की यात्रा, बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु


सीहोर में पुरी की तर्ज पर निकाली भगवान जगन्नाथ की यात्रा, बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु


- रथ यात्रा का अनेक स्थानों पर भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और बड़े भाई बलदाऊ का भव्य स्वागत

सीहोर, 7 जुलाई (हि.स.)। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी पुरी की तर्ज पर शहर में जगदीश मंदिर टाट बाबा परमार क्षत्रिय समाज ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को भव्य रथ यात्रा निकाली गई। इस मौके पर शहर के अनेक स्थानों पर रथ में सवार भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और बड़े भाई बलदाऊ का भव्य स्वागत किया गया। रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

जगदीश मंदिर में सुबह यहां मौजूद आधा दर्जन से अधिक पंडितों ने गर्भगृह से प्रभु को निकाला और भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा व बड़े भाई बलदाऊ आदि का पूर्ण विधि-विधान से अभिषेक कराया। इसके बाद महा आरती के पश्चात बड़ी संख्या में भजन मंडली के द्वारा ढोल-नगाडे के साथ भगवान करीब तीन किलोमीटर से अधिक भ्रमण निकले, अब रात्रि को शहर के मंडी स्थित श्रीराम मंदिर में विश्राम के बाद भगवान को पुन शहर के छावनी स्थित जगदीश मंदिर में विराजमान किया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए समाज की ओर से शिव परमार मुरली, जेपी परमार, विष्णु परमार रोलूखेड़ी, देवनारायण परमार ने बताया कि मंदिर में सुबह पूर्ण विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई थी, इसके बाद सुबह ग्यारह बजे से एक घंटे तक महाआरती की गई। इस मौके पर प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, पंडित दुर्गाप्रसाद कटारे, विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित अन्य शामिल थे। दोपहर बारह बजे शहर के छावनी से जगदीश मंदिर से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ जी का रथ खींचा। रथ को आकर्षक तरीके से सजाया गया था और प्रतीक के तौर पर रस्सी से भी लगाई थी। जिससे श्रद्धालुओं के धक्के और रस्सी खिंचने पर रथ आगे बढ़ा। इसमें श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ का रथ खींचा।

शहर में लंबे समय से जगदीश मंदिर टाट बाबा परमार क्षत्रिय समाज ट्रस्ट के तत्वावधान में भव्य रथ यात्रा इस साल भी आस्था और उत्साह के साथ निकाली गई थी। भगवान जगदीश स्वामी की रथ यात्रा 1961 में मंदिर के जीर्णोद्धार के साथ शुरु की थी। रथ यात्रा का सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया, शहर के सब्जी मंडी चौराहे पर विठलेश सेवा समिति के प्रबंधक समीर शुक्ला, जिला संस्कार मंच की ओर से जितेन्द्र तिवारी, मनोज दीक्षित मामा, आकाश शर्मा, कुणाल गोस्वामी, धर्मेन्द्र माहेश्वरी आदि ने प्रांतीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद परमार, मंडलोई चंदर सिंह परमार, पूर्व अध्यक्ष तुलसीराम पटेल, चल समारोह के अध्यक्ष हरीश परमार, निर्माण समिति के अध्यक्ष अनार सिंह का स्वागत किया।

रथ यात्रा का उत्साह तो वैसे मंदिर में शनिवार की देर शाम से आरंभ हो गया था। मंदिर में भजन मंडलों के द्वारा उत्साह के साथ भजन-कीर्तन किया गया और उसके पश्चात रविवार की सुबह मंदिर में चलित झांकियों को आस्था के साथ रथ में विराजमान किया गया और रथ यात्रा में आधा दर्जन से अधिक भजन मंडलों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश