home page

कृषक कल्याण वर्ष 2026: शिवपुरी में दो दिवसीय कृषि विज्ञान मेले का शुभारंभ

 | 
कृषक कल्याण वर्ष 2026: शिवपुरी में दो दिवसीय कृषि विज्ञान मेले का शुभारंभ


शिवपुरी, 15 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में कृषक कल्याण वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा मानस भवन, गांधी पार्क में रविवार को दो दिवसीय कृषि विज्ञान मेले का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। उपसंचालक कृषि पान सिंह करोरिया ने अतिथियों का स्वागत कर किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।

मुख्य अतिथि करैरा विधायक रमेश खटीक ने किसानों को भावांतर योजना का लाभ लेने की जानकारी दी, जबकि पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह ने नरवाई न जलाने और प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया।

तकनीकी सत्र में विशेषज्ञों ने उन्नत खेती, जैविक कृषि, मिलेट्स उत्पादन और कीट-रोग नियंत्रण पर जानकारी दी। मेले में कृषि योजनाओं, आधुनिक तकनीकों और कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जो किसानों के आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में किसानों की उपस्थिति रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / युगल किशोर शर्मा