home page

अनूपपुर: नियमितकरण सहित अन्यी मांगो को लेकर कोटवार संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

 | 
अनूपपुर: नियमितकरण सहित अन्यी मांगो को लेकर कोटवार संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर


अनूपपुर, 22 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में मध्यप्रदेश कोटवार कर्मचारी संघ के बैनर तले अनूपपुर कोटवार संघ ने अपनी मांगों को लेकर गुरुवार से जिला चिकित्सापलय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।

कोटवारों संघ ने अपनी मांगों में सरकारी कर्मचारी बनाना, 10 साल की सेवा के बाद पेंशन देना और रिटायरमेंट पर 10 लाख रुपए की मदद शामिल है। वे जमीन का मालिकाना हक और वर्दी के पैसे भी समय पर चाहते हैं। ड्यूटी के दौरान मौत होने पर आश्रितों को नौकरी देने की मांग शामिल है।

30 को भोपाल में करेंगे प्रदर्शन

जिला अध्यक्ष मूलचंद केवट ने बताया कि 29 अक्टूबर तक अनूपपुर में धरना चलेगा। अगर मांगें नहीं मानी गईं, तो 30 अक्टूबर को भोपाल में प्रदेश स्तर पर प्रदर्शन होगा। 31 अक्टूबर से प्रदेश के करीब 38 हजार कोटवार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। अनूपपुर जिले में 145 कोटवार हैं, जिनकी हड़ताल से राजस्व विभाग के काम जैसे जमीन की नाप-जोख और नोटिस बांटने पर असर पड़ेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला