कैलाश विजयवर्गीय ने भाजपा कार्यालय में सुनीं कार्यकर्ताओं की जनसमस्याएं, त्वरित निराकरण के निर्देश
भोपाल, 01 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कार्यकर्ताओं की जनसमस्याएं और सुझाव सुने तथा संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
इस दौरान ऐसे प्रकरण, जिनमें संबंधित विभाग की कार्रवाई आवश्यक है, उन्हें शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया। विजयवर्गीय ने कहा कि कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्राप्त जनसमस्याओं का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें शासन की योजनाओं व सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित करना मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी तरह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में संगठन भी जनसेवा से जुड़े विषयों को प्राथमिकता दे रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

