home page

आरक्षक भर्ती 2025: संभावित याचिकाओं के मद्देनजर हाईकोर्ट में केवियट

 | 
आरक्षक भर्ती 2025: संभावित याचिकाओं के मद्देनजर हाईकोर्ट में केवियट


जबलपुर, 23 मार्च (हि.स.)। पुलिस मुख्यालय म.प्र. के 12 मार्च 2026 के निर्देशों के पालन में आरक्षक संवर्ग भर्ती वर्ष 2025 की प्रक्रिया को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। प्रथम चरण की लिखित परीक्षा का परिणाम मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा 25 जनवरी 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जा चुका है।

सूत्रों के अनुसार आरक्षक संवर्ग भर्ती एवं अनुसचिवीय संवर्ग भर्ती 2025 का शेष परीक्षा परिणाम भी इसी वर्ष जारी होने की संभावना है। इसी बीच भर्ती प्रक्रिया के खिलाफ संभावित याचिकाओं को देखते हुए प्रशासन ने अग्रिम कानूनी तैयारी शुरू कर दी है।

बताया गया है कि यदि इस प्रक्रिया के विरुद्ध कोई अभ्यर्थी या संबंधित पक्ष मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में याचिका दायर करता है, तो न्यायालय में शासन का पक्ष सुने बिना कोई एकपक्षीय आदेश पारित न हो, इसके लिए सोमवार को केवियट दायर की गयी।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर के आदेश पर उप पुलिस अधीक्षक, महिला सुरक्षा शाखा, जबलपुर को इस प्रकरण में प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें उच्च न्यायालय जबलपुर में केवियट से सम्बंधित जिम्मेदारी सौंपी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक