home page

ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा हेतु निगमायुक्त ने अधिकारियों के साथ किया शहर का सघन निरीक्षण

 | 
ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा हेतु निगमायुक्त ने अधिकारियों के साथ किया शहर का सघन निरीक्षण


जबलपुर, 03 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर को स्वच्छ, सुंदर और नागरिकों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने की दिशा में नगर निगम द्वारा लगातार अधोसंरचना पके कार्य कराए जा रहे हैं। इसके अलावा सफाई और प्रकाश व्यवस्था को भी व्यवस्थित किया जा रहा है।

सोमवार को इसी कड़ी में निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने अधिकारियों के साथ तीन पत्ती चौक से लेकर रांझी कैलाश धाम तक के मुख्य मार्ग एवं आसपास के क्षेत्रों का विस्तृत एवं सघन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने मौके पर ही अधिकारियों को तीन पत्ती से रांझी कैलाश धाम मार्ग के बीच जहां भी सड़कें जर्जर या गड्ढा युक्त पाई गईं, उन्हें तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि नागरिकों को आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उनके द्वारा सड़क किनारे लगे कचरे के ढेरों को तुरंत हटाने और सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए गए। मुख्य मार्गों के साथ-साथ गलियों में भी विशेष सफाई अभियान चलाने को कहा गया। निगमायुक्त ने कैलाश धाम जाने वाले श्रद्धालुओं और आम जनता की सुरक्षा व सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूरे मार्ग की स्ट्रीट लाइट्स को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। बंद पड़ी लाइटों को समय पूर्व चालू करने के निर्देश दिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक