home page

जबलपुरः शहर की सुरक्षा और सेहत से समझौता नहीं, अवैध ब्रेड फैक्ट्री पर निगम की नजर

 | 
जबलपुरः शहर की सुरक्षा और सेहत से समझौता नहीं, अवैध ब्रेड फैक्ट्री पर निगम की नजर


जबलपुर, 10 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने की दिशा में नगर निगम ने एक और कड़ा कदम उठाया है। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के कड़े रुख के बाद अब शहर के रिहायशी इलाकों और बाजार क्षेत्रों में अवैध रूप से संचालित हो रहे प्रतिष्ठानों पर कारवाई शुरू हो गई है।

अपर आयुक्त अंजू सिंह ने अपनी टीम के साथ शुक्रवार को प्रमुख बाजार क्षेत्रों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान राजीव गांधी वार्ड में नियमों को ताक पर रखकर संचालित हो रही एक ब्रेड फैक्ट्री का मामला सामने आया। रिहायशी क्षेत्र में फैक्ट्री संचालन से होने वाली असुविधा और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को देखते हुए, प्रशासन ने तत्काल कड़ा रुख अपनाया है।

अंजू सिंह ने फैक्ट्री संचालक को दो टूक शब्दों में निर्देश दिए हैं कि वे अविलंब फैक्ट्री को किसी उचित और नियमानुसार आवंटित औद्योगिक क्षेत्र में शिफ्ट करें। अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर फैक्ट्री को स्थानांतरित नहीं किया गया, तो निगम द्वारा तालाबंदी की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक