home page

जबलपुर - निगमायुक्त ने किया क्षेत्रों का औचक निरीक्षण

 | 
जबलपुर - निगमायुक्त ने किया क्षेत्रों का औचक निरीक्षण


जबलपुर, 19 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जबलपुर में नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वास्थ्यप्रद बनाने के उद्देश्य से लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को सुबह निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने खेरमाई, हनुमानताल, संजय गांधी वार्ड तथा अब्दुल हमीद वार्ड के अंतर्गत आने वाली विभिन्न बस्तियों, कॉलोनियों, स्कूल परिसरों एवं संजीवनी क्लिनिक परिसर का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए।

निगमायुक्त ने निर्देशित किया कि जनस्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़ी व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हनुमानताल तालाब एवं रजा चौक क्षेत्र में सफाई में ढिलाई पाए जाने पर उन्होंने संबंधित सफाई ठेकेदारों पर तत्काल जुर्माना लगाने तथा क्षेत्र के प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही वर्षा और आम दिनों में जलभराव रोकने के लिए क्षेत्र के छोटे-बड़े नाले-नालियों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने पर विशेष जोर दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक