home page

जबलपुरः राज्य ग्रामीण विकास संस्थान में महिला सरपंचों का प्रशिक्षण आज से

 | 

जबलपुर, 3 जुलाई (हि.स.)। महात्मा गांधी राज्य ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज संस्थान जबलपुर में जिले की महिला सरपंचों को शासन की योजनाओं पर केंद्रित विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला पंचायत सीईओ जयति सिंह की पहल पर आयोजित इस प्रशिक्षण की शुरुआत आज (बुधवार) से होने जा रही है।

जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज सिंह ने बताया कि जनपद पंचायत जबलपुर एवं जनपद पंचायत मझौली की महिला सरपंचों को 3 और 4 जुलाई को प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसी प्रकार जिले की जनपद पंचायत पनागर एवं शहपुरा की महिला सरपंचों का प्रशिक्षण 5 और 6 जुलाई को होगा। प्रशिक्षण से महिला सरपंच और अधिक सशक्त होकर अपने अधिकारों, कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगी। प्रशिक्षण से उन्हें ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं के साथ- साथ अन्य विभागों की योजनाओं की अद्यतन जानकारी भी मिल सकेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक/मुकेश/मयंक