home page

इंदौरः अग्नि दुर्घटना की जांच के लिए अपर मुख्य सचिव और विशेष डीजी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया

 | 
इंदौरः अग्नि दुर्घटना की जांच के लिए अपर मुख्य सचिव और विशेष डीजी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया


- घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिये हर पहलू की विस्तृत जांच कर एसओ पी बनाई जायेगी

इंदौर, 18 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में बुधवार अल सुबह बंगाली चौराहा स्थित ब्रजेश्वरी एनेक्स में हुई अग्नि घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने घटना की जानकारी मिलते ही अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन और विशेष डीजी आदर्श कटियार और विशेषज्ञों को घटना स्थल पर भेजा।

अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन और विशेष डीजी आदर्श कटियार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राजन ने उक्त घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए शोक व्यक्त कर कहा कि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिये घटना से जुड़े हर पहलु की विस्तृत जांच की जायेगी। साथ एक एसओपी बनाई जायेगी।

एसीएस राजन ने कहा कि उक्त घटना से जुड़ी जांच हेतु आईआईटी एक्सपर्ट और तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से फोरेंसिक जांच भी की जायेगी। साथ ही इलेक्ट्रानिक वाहन विशेषज्ञों की एक बैठक कर पता लगाया जायेगा कि इलेक्ट्रीक वाहनों में चार्जिंग के दौरान इस तरह की घटनाए क्यो हो रही है?

निरीक्षण के दौरान पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर