home page

जबलपुरः स्वतंत्रता दिवस पर मंत्री राकेश सिंह ने किया ध्वजारोहण, मुख्य आयोजन में दिखा देशभक्ति का जज्बा

 | 

जबलपुर, 15 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ पर शनिवार को मुख्य समारोह पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के सामूहिक गायन से हुआ। ध्वजारोहण के बाद लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के साथ खुली जिप्सी में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान परेड में शामिल सुरक्षा बलों की विभिन्न टुकड़ियों ने अनुशासित एवं आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत कर समारोह में देशभक्ति का जोश भर दिया।

परेड ग्राउंड पर मौजूद लोगों ने जवानों के कदमताल और राष्ट्रध्वज के सम्मान में प्रस्तुत अनुशासनबद्ध प्रदर्शन का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। पूरे परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का वातावरण नजर आया। समारोह में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक