home page

आईएमए डॉक्टर्स डे एवं सीजीएचएस स्थापना दिवस पर सीएमएचओ सम्मानित

 | 
आईएमए डॉक्टर्स डे एवं सीजीएचएस स्थापना दिवस पर सीएमएचओ सम्मानित


जबलपुर, 01 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जबलपुर में बुधवार को आईएमए डॉक्टर्स डे एवं सीजीएचएस स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित गरिमामय समारोह में सांसद आशीष दुबे एवं विधायक अभिलाष पांडे के मुख्य आतिथ्य तथा वीएफजे, सीजीएचएस एवं आईएमए के वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा नवीन कोठारी को सम्मानित किया गया।

विजन संस्था के सौजन्य से डॉ. नवीन कोठारी को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के सफल क्रियान्वयन, विभाग के समस्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन, उत्कृष्ट नेतृत्व तथा जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि डॉ. नवीन कोठारी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन हुआ है, जिससे आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध हो रही हैं। अतिथियों ने उनके समर्पण, सेवा-भाव एवं उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक