home page

उज्जैनः होमगार्ड ने गुजरात के तीन लोगों को शिप्रा नदी में डूबने से बचाया

 | 
उज्जैनः होमगार्ड ने गुजरात के तीन लोगों को शिप्रा नदी में डूबने से बचाया


उज्जैन, 05 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में होमागार्ड के जवानों ने रविवार को शिप्रा नदी मे गुरु नानक घाट पर स्नान के दौरान गुजरात से आए तीन श्रद्धालुओं को डूबने से बचाया।

होमगार्ड के जिला सेनानी संतोष जाट ने बताया कि गुजरात से आए श्रद्धालु जतिन उम्र 22 वर्ष गुरु नानक घाट में स्नान कर रहे थे। दौरान गहराई का अंदाजा न होने कारण वे डूबने लगे। इन्हें डूबता देख उसके दो साथी भंवर सिंह उम्र 23 वर्ष एवं ऋषि उम्र 26 वर्ष उसे बचाने नदी की गहराई में चले गए, किन्तु वह भी डूबने लगे। होमगार्ड एवं एसडीआरएफ के तैनात सैनिकों द्वारा तत्काल बिना समय गवाएं यूनिफॉर्म पहने हुए ही नदी में छलांग लगा दी और तीनों को सुरक्षित नदी के गहरे पानी से बाहर निकाल लिया। तीनों सुरक्षित है।

जीवन बचाने पर श्रद्धालुओं ने जवानों की प्रशंसा की, उनको धन्यवाद दिया। संतोष कुमार जाट ने बताया कि इस रेस्क्यू ऑपरेशन में होमगार्ड एवं एसडीआरएफ के सैनिक माखन परमार, शुभम शर्मा, सनी परमार, राहुल मंगलेश्वरी और राहुल परिहार की मुख्य भूमिका रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्‍वेल