home page

उज्जैन: बड़ा उदासिन अखाड़ा में बुधवार को मनेगी होली,देशभर से आए संत

 | 
उज्जैन: बड़ा उदासिन अखाड़ा में बुधवार को मनेगी होली,देशभर से आए संत


उज्जैन, 03 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में बुधवार को धुलेंडी पर पूरा शहर रंग-गुलाल से सराबोर होगा। वहीं देशभर से आये संत होली खेलेंगे।

करीब 200 वर्षो से चली आ रही परंपरा का निर्वाह करते हुए देखभर के संत होली पर बड़ा उदासिन अखाड़ा में एकत्रित होते हैं। यह मान्यता है कि सिंहस्थ के करीब डेढ़ वर्ष पूर्व संतगण विभिन्न स्थानों से आते हैं और यहां सिंहस्थ की व्यवस्थाएं जमाने की योजना को अंतिम रूप देते हैं। अखाड़ों के अनेक संत यहीं रूक भी जाते हैं। इन्हे पंच परमेश्वर कहा जाता है। पेशवाई के साथ इन पंच परमेश्वर का प्रवेश मंगलवार को बड़ा उदासिन अखाड़े में हुआ। आम लोगों ने भी पेशवाई के दौरान संतों का पुष्प हारों से स्वागत किया। बुधवार को प्रात: 9 से दोपहर 1 बजे तक सभी होली खेलेंगे। दोपहर में सामुहिक भोज होगा।

10 वर्ष बाद पंच परमेश्वर का आगमन

शिप्रा नदी तट पर स्थित श्री पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़े में साधु-संतों का आगमन सिंहस्थ-2016 के बाद अब हुआ। धर्म प्रचार के लिए संतों का यह नगर प्रवेश पेशवाई के साथ हुआ। शहरवासियों ने मंच लगाकर ढोल ढमाके के साथ स्वागत किया। मंगलवार को इनकी बैठकें हुई। बैठकों में सिंहस्थ-2028 के स्वरूप की मोटी रूपरेखा तय की। बैठक में मुख्य रूप से संत परमेश्वर श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन भ्रमणशील मंडल के महंत दुर्गादास,महंत अद्वैतानंद,महंत राम नौमी दास,सचिव हंस मुनि,महंत कोठारी सत्यानंद,मुकामी राम मुनि,मुकामी देवी दास एवं निर्वाण संत शामिल रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्‍वेल