home page

अनूपपुर: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में दोनों चालकों की मौत, महिला और दो बच्चे गंभीर घायल

 | 
अनूपपुर: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में दोनों चालकों की मौत, महिला और दो बच्चे गंभीर घायल


अनूपपुर: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में दोनों चालकों की मौत, महिला और दो बच्चे गंभीर घायल


अनूपपुर, 28 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले जिले के कोतमा थाना क्षेत्र के कोतमा-निगवानी मार्ग पर शुक्रवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दो व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक सवार एक महिला और उसके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों को सड़क से उठाकर नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा पहुंचाया, जहां घायलों का प्राथमिक उपचार बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जहां रात में पहुंचे घायलों का ड्यूटी डॉक्टर ने जांच की बाद इलाज आरंभ कर दिया है। हालांकि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच करते दोनों शवों को सुरक्षित सीएचसी कोतमा के मर्चुरी में रखवा दिया, पोस्टमार्टम शनिवार को कराया जाएगा।

दुर्घटना में मृतक की पहचान 45 वर्षीय मनोज केवट, निवासी ग्राम जमुनिया थाना केशवाही जिला शहडोल और 35 वर्षीय मान सिंह पुत्र छोटेलाल सिंह निवासी रेउला कोतमा अनूपपुर के रूप में हुई है।

मृतक मनोज केवट का चचेरा साला संदीप केवट निवासी बेलिया कोतमा ने बताया कि रक्षाबंधन के मौके पर उसकी चचेरी बहन दोपहर अपने पति मनोज एवं दो बच्चे 10 वर्षीय मयंक केवट और 7 वर्षीय सत्यम केवट के साथ उसके घर आई थी, जहां राखी बांधकर अपने मायका छतई मन्टोलिया जा रही थी, अभी वह बेलिया से 10-12 किलोमीटर दूर ही गई थी कि घर पर सूचना मिली कि उसकी बहन का दुघर्टना हो गई है, जब तक घटना स्थल पहुंचते लोगों ने सभी घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया था।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा पहुंचकर देखा तो बहन के साथ दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल थे। घटना में घायल हुए मनोज केवट की भी मौत हो गई थी। जबकि इसी घटना में दूसरे बाइक सवार मान सिंह निवासी रेऊला कोटमी से अपने बच्चों और पत्नी को उनकी नानी के घर छोड़कर अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान निगवानी रोड स्थित ग्राम ठोडहा के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा के डॉक्टरों ने महिला की हालत को गंभीर बताते प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल ही जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में महिला के साथ दोनों बच्चों को भी जिला में सेंटर में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला