home page

जबलपुरः हरे कृष्णा आश्रम भेड़ाघाट के संस्थापक का वर्धापन दिवस मनाया गया

 | 
जबलपुरः हरे कृष्णा आश्रम भेड़ाघाट के संस्थापक का वर्धापन दिवस मनाया गया


जबलपुर, 09 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जबलपुर में हरे कृष्णा आश्रम भेड़ाघाट के संस्थापक स्वामी रामचंद्र दास जी महाराज का 87वां वर्धापन दिवस दद्दा परिसर में बुधवार को संतों के सान्निध्य में मनाया गया। कार्यक्रम में देशभर से आए 100 से अधिक संतों ने हिस्सा लिया। इस दौरान संतों ने सनातन संस्कृति और युवा पीढ़ी की भूमिका पर विचार रखे।

कार्यक्रम में जगद्गुरु स्वामी नरसिंह देवाचार्य महाराज, महामंडलेश्वर अखिलेश्वरानंद गिरी महाराज, पूज्य ज्ञानेश्वरी दीदी, जगद्गुरु राजारामाचार्य महाराज, स्वामी पागलानंद महाराज, स्वामी चंद्रशेखरानंद, परमात्मानंद, वासुदेव शास्त्री, पं. रोहित महाराज, पं. देवेंद्र त्रिपाठी सहित अनेक संत उपस्थित रहे।

सम्मान समारोह में सनातन धर्म महासभा, अग्रवाल सभा, अग्रवाल सेवा समिति, चैतन्य महाप्रभु संकीर्तन मंडल, विद्या भारती, रामलीला समिति और मानस मंडल समेत गांव-गांव से आए सैकड़ों संकीर्तन मंडलों ने संतों का सम्मान किया। इस दौरान 108 प्रकार की धुनों की प्रस्तुति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। संतों का पूजन डॉ. सुधीर अग्रवाल ने किया।

इस अवसर पर सांसद आशीष दुबे, विधायक अजय बिश्नोई, अभिलाष पांडे, प्रेम दुबे, डॉ. जितेंद्र जामदार, डॉ. प्रदीप दुबे, डॉ. कैलाश गुप्ता, हितानंद, संदीप जैन, रिंकू विज, श्याम साहनी, अशोक मनोदया सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक