home page

विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है ग्वालियर : ऊर्जा मंत्री तोमर

 | 
विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है ग्वालियर : ऊर्जा मंत्री तोमर


- मंत्री तोमर ने उप नगर ग्वालियर में 3.64 करोड़ के किया विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

ग्वालियर, 15 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि हमारा ग्वालियर बदल रहा है, अब ग्वालियर को स्वच्छता में नम्बर वन बनाना है। ग्वालियर की तकदीर और तस्वीर बदली है और वह समय अब दूर नहीं है, जब ग्वालियर का नाम विकसित शहरों की श्रेणी में लिया जाएगा।

ऊर्जा मंत्री तोमर शुक्रवार को उप नगर ग्वालियर के वार्ड 4 तथा 12 में 3.64 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन कर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने ग्वालियर को स्वच्छ, सुन्दर, प्रदूषण मुक्त और नशा मुक्त बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम, विद्युत वितरण कंपनी सहित अन्य विभागों के अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने ग्वालियर उप नगर के वार्ड 4 तथा 12 में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन करते हुए कहा कि यह क्षेत्रवासियों को बेहतर वातावरण एवं आवश्यक जनसुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। आने वाले समय में यह विकास कार्य नागरिकों के लिए आकर्षण एवं सुविधा का केंद्र बनेंगे तथा नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगे।

विकास कार्यों के माध्यम से हर वार्ड और हर गली को बेहतर बनाने का संकल्प निरंतर जारी है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शुक्रवार को भूमिपूजन कार्यक्रमों की व्यस्तता के दौरान आटो मोबाइल मैकेनिक रोहित जाटव की दुकान पर पहुंचकर उनकी पूज्य माताजी द्वारा स्नेहपूर्वक भेजे गए टिफिन से साथ बैठकर भोजन किया।

इन विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

- 23 लाख 66 हजार 474 रुपए की लागत से वार्ड 4 स्थित 24 बीघा कॉलोनी आंगनबाड़ी के पास पार्क निर्माण कार्य।

- गुरुनानक नगर सरदार जी की दुकान के पास 15 लाख की लागत से मुख्य मार्ग पर नाली निर्माण कार्य।

- 11 लाख 48 हजार 517 रुपए की लागत से कुशवाह मोहल्ला बहोड़ापुर में सीमेंट कांक्रीट रोड एवं सीवर लाईन कार्य।

- 48 लाख की लागत से श्रीकृष्ण अपार्टमेंट से ओमनगर होते हुए आंगनवाडी तक निर्मित होने वाले नाला निर्माण कार्य।

- 19 लाख की लागत से मास्टर माइंड स्कूल के पास की गलियों में सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण कार्य।

- 36 लाख 6640 रुपए की लागत से चंदन नगर शमशान रोड स्थित सूरज सुंदरम गार्डन तक सडक निर्माण कार्य।

- 12 लाख 17 हजार 855 रुपए की लागत से बंडाचूरा में कम्युनिटी हॉल निर्माण कार्य।

- 13 लाख की लागत से राय कॉलोनी मिल के सामने सरमन राय वाले पार्क निर्माण कार्य।

- 44 लाख 66 हजार की लागत से निर्मित होने वाली सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण कार्य।

- 40 लाख की लागत से निर्मित होने वाली बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य।

- 17 हजार की लागत से निर्मित होने वाली सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण कार्य।

- 16 लाख 70 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाली सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण कार्य।

- 35 लाख की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन मरम्मत कार्य का भूमिपूजन।

- 29 लाख 66 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाली सीमेंट कांक्रीट रोड तथा नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर