home page

ग्वालियरः जिले में कक्षा-8वीं तक के स्कूलों के लिए 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित

 | 
ग्वालियरः जिले में कक्षा-8वीं तक के स्कूलों के लिए 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित


- भीषण गर्मी को देखते हुए कलेक्टर रुचिका चौहान ने जारी किया आदेश

ग्वालियर, 25 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। इसी को देखते हुए ग्वालियर जिले में कक्षा आठवीं तक के स्कूलों के लिए 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित कर दिए गए हैं। इस संबंध में ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान ने शनिवार को आदेश जारी कर दिया है।

कलेक्टर ने अपने आदेश में कहा है कि ग्वालियर जिले में अत्यधिक गर्मी के मौसम को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं आवागमन को दृष्टिगत रखते हुए प्री-प्राइमरी से कक्षा 8वी तक की कक्षाओं का 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित किया गया है। कक्षा 9 से 12वी तक की कक्षाएं पूर्ववत प्रात: 7.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित की जाएंगीं। शासन द्वारा पूर्व से निर्धारित परीक्षा आदि आवश्यक कार्यक्रम यथावत समय-सारिणी के अनुसार संचालित होंगे।

जिला शिक्षा अधिकारी हरिओम चतुर्वेदी ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा है कि ग्वालियर जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, एमपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई, सेंट्रल स्कूल एवं शासन द्वारा मान्यता प्राप्त समस्त विद्यालयों की प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक की कक्षाओं का 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर