home page

ग्वालियरः ऊर्जा मंत्री तोमर आज कचरा संग्रहण के लिए पांच ट्रेक्टर-ट्राली प्रदान करेंगे

 | 
ग्वालियरः ऊर्जा मंत्री तोमर आज कचरा संग्रहण के लिए पांच ट्रेक्टर-ट्राली प्रदान करेंगे


- बिरला नगर सिविल अस्पताल को सौंपेंगे आधुनिक उपकरण

ग्वालियर, 09 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रघुम्न सिंह तोमर आज सोमवार को उपनगर ग्वालियर व हजीरा क्षेत्र के लिए पांच ट्रेक्टर-ट्रॉली प्रदान करेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी हितेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि मंत्री तोमर प्रात: 9.30 बजे कांच मिल स्थित नगर निगम के क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से यह ट्रेक्टर-ट्रॉली उपलब्ध कराएंगे। इन वाहनों के मिलने से उपनगर ग्वालियर व हजीरा क्षेत्र में कचरा संग्रहण कार्य में तेजी आएगी और क्षेत्र में स्वच्छता बढेगी।

इसके बाद मंत्री तोमर बिरला नगर सिविल अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण प्रदान करेंगें। इससे उपनगर ग्वालियर में आमजन के लिये स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर