home page

अनूपपुर: होली की धूम, डफली की थाप और फाग के गीतों के बीच जमकर उड़ा गुलाल, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

 | 
अनूपपुर: होली की धूम, डफली की थाप और फाग के गीतों के बीच जमकर उड़ा गुलाल, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम


अनूपपुर: होली की धूम, डफली की थाप और फाग के गीतों के बीच जमकर उड़ा गुलाल, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम


अनूपपुर: होली की धूम, डफली की थाप और फाग के गीतों के बीच जमकर उड़ा गुलाल, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम


अनूपपुर: होली की धूम, डफली की थाप और फाग के गीतों के बीच जमकर उड़ा गुलाल, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम


अनूपपुर: होली की धूम, डफली की थाप और फाग के गीतों के बीच जमकर उड़ा गुलाल, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम


अनूपपुर, 04 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में समूचे जिले में बुधवार को होली का पर्व हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। अनूपपुर मुख्यालय सहित कोतमा, भालूमाड़ा, बदरा, राजनगर, बिजुरी, रामनगर, जैतहरी सहित पुष्पराजगढ़ के ग्रामीण अंचलों में रंगों का बौछार और फाग के साथ पर्व मनाया गया। सड़कों गलियों में रंग और गुलाल की बौछार रहीं। छोटे बच्चों ने गुब्बारों में रंगीन पानी भरकर दूसरे पर उछालकर होली का भरपूर आनंद लिया।

सोमवार को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक होलिका दहन के दूसरे दिन मंगलवार को चंद्र ग्रहण के कारण आंशिक होली खेली गई। आज रंगों के महापर्व पर लोगों का उत्साह चरम पर रहा। सुबह से ही क्या बच्चे, क्या बुजुर्ग, हर कोई रंगों के सरोबार नजर आया। बच्चों की टोलियों ने जहां पिचकारियों और गुलाल से समां बांधा, वहीं युवाओं की टोलियां होली है के नारों के साथ गली-मोहल्लों में धूम मचाती रहीं। दोपहर होते-होते रंगों का खुमार और गहरा गया। जिले के विभिन्न अंचलों में पारंपरिक बहरूपिया नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा, जिसे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। उड़ते हुए अबीर-गुलाल के बीच लोग डफली की थाप और टिमकी की मधुर धुन पर झूमते नजर आए। जगह-जगह आयोजित होली मिलन समारोहों में बुंदेली और बघेली फाग गीतों की गूंज सुनाई दी। इसी कड़ी में कलेक्टर हर्षल पंचोली के निवास पर भी विशेष होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया, यहां जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पहुंचकर एक-दूसरे को गुलाल लगाया और पर्व की शुभकामनाएं दीं। सौहार्दपूर्ण वातावरण में प्रशासनिक अमले ने भी होली के आनंद को साझा किया। त्योहार की खुशियों में कोई खलल न पड़े, इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा।

पुलिस अधीक्षक मोतिउर रहमान के निर्देशन में जिले के 10 थानों और 3 पुलिस चौकियों के बल के साथ-साथ मंडला से बुलाए गए विशेष पुलिस बल के 150 से अधिक जवानों ने मोर्चा संभाला। जिसमें नगरीय क्षेत्रों में विशेष मोबाइल वाहन लगातार गश्त करते रहे, मुख्य चौराहों पर बैरिकेट्स लगाकर चेकिंग अभियान चलाया गया, कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद जैन के अनुसार, सुरक्षा के मद्देनजर शहरी सीमा में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रखा गया, हुड़दंगियों और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रखी है। इस रंगारंग मस्ती के बीच कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। प्रशासन और जनता के सहयोग से जिले भर में होली का पर्व शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है।

एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगा दी बधाई

जैतहरी में भी हर्षोल्लास के साथ होली का पर्व मनाया गया। लोग सुबह के समय रंग लेकर अपने घरों से निकल पड़े और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया। रंग और गुलाल से ओत-प्रोत युवक अपने दोस्तों के साथ नगर भ्रमण करते नजर आए। सडक किनारे छोटे-छोटे बच्चे पिचकारी में रंग भरकर आने जाने वाले लोगों पर रंग डालते रहे। इसके बाद लोगों ने डफली और टिमकी की थाप पर जमकर डांस किया। लोग रंग लगाकर होली की गीत पर थिरकते रहे। होली को लेकर सबसे ज्यादा छोटे बच्चों में उत्साह नजर आया।

राज्यमंत्री, सांसद ने होरियारों के संग जमकर खेली होली

कोतमा में भी फाल्गुन मास के अंत में सतरंगी रंगों की बारिश और बुराई रूपी होलिका दहन के रूप में मनाई जाने वाली होली बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही रंग खेलने के लिए बच्चों की टोली सडकों पर उतर आई। वहीं बड़ो की टोली ने होलिहारो की टोली में जमकर होली का आनंद लिया। वहीं प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने अपने निवास बिजुरी में होरियारों के संग जमकर होली खेली। वहीं हुड़दंगियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस का पुख्ता इंतजाम रही। पुलिस अधिकारी नगर के गलियों में घूम घूमकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। दो दिवसीय होली के कारण दो दिन तक व्यवसायिक प्रतिष्ठानें बंद रहेगें।

पुष्पराजगढ़ में सांसद निवास पर संसद हिमाद्री सिंह ने लोगों से मिलकर होली होली खेली, इस दौरान उन्होंने लोगों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

कलेक्टर निवास पहुंचा प्रशासनिक अमला

होली के पर्व पर कलेक्टर हर्षल पंचोली के निवास पर जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पहुंचकर एक-दूसरे को गुलाल लगाया और त्यौहार की बधाई दी। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी आपसी सौहार्द के साथ रंगों के इस पर्व का आनंद लिया।

मंदिर परिसर में एक दूसरे को रंग लगाकर लिया आशीर्वाद

होली के अवसर पर अमरकंटक नर्मदा मंदिर परिसर में सभी नगरवासियों ने धुरेड़ी के पश्चात मंदिर परिसर पहुंचकर सबसे पहले मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात एक दूसरे को रंग लगा करके होली पर्व की बधाई दी। इसके पश्चात सामूहिक रूप से फाग गाया। इसके बाद यहां भांग का प्रसाद आने वाले श्रद्धालुओं को प्रदान किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला