home page

मारुति शोरूम पर केंद्रीय जीएसटी की जांच, टैक्स गड़बड़ी की शिकायत पर कार्रवाई

 | 
मारुति शोरूम पर केंद्रीय जीएसटी की जांच, टैक्स गड़बड़ी की शिकायत पर कार्रवाई


जबलपुर, 09 अप्रैल (हि.स.)। शहर के मदन महल क्षेत्र स्थित मारुति शुभ मोटर्स एरिना शोरूम पर गुरुवार को केंद्रीय जीएसटी विभाग की टीम ने जांच शुरू की। यह कार्रवाई टैक्स गड़बड़ी की लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर की गई है। मौके पर केंद्रीय जीएसटी के सुपरिंटेंडेंट अनूप सिंह गौर सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान शोरूम प्रबंधन से आवश्यक दस्तावेज भी मांगे गए हैं, जिनकी पड़ताल जारी है। विभाग द्वारा सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शोरूम में लंबे समय से टैक्स संबंधी अनियमितताओं की शिकायतें विभाग को मिल रही थीं। इसी के आधार पर टीम ने शोरूम पहुंचकर दस्तावेजों और वित्तीय अभिलेखों की गहन जांच प्रारंभ की। जांच के दौरान बिक्री, बिलिंग और टैक्स भुगतान से जुड़े रिकॉर्ड का मिलान किया जा रहा है।

फिलहाल, जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक