home page

अनूपपुर: भाजपा जिला कार्यालय का भूमिपूजन, मुख्यमंत्री वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित

 | 
अनूपपुर: भाजपा जिला कार्यालय का भूमिपूजन, मुख्यमंत्री वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित


अनूपपुर: भाजपा जिला कार्यालय का भूमिपूजन, मुख्यमंत्री वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित


अनूपपुर, 06 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिला मुख्यालय के चचाई रोड पर सोमवार को भाजपा के नए जिला कार्यालय निर्माण के लिए भूमि पूजन हुआ। इस कार्यक्रम में राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल, जिला प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार और सांसद हिमाद्री सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जमवाल ने वर्चुअल माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कार्यालय को संगठन की आधारशिला और मंदिर के समान बताया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान अनूपपुर जिले के कोतमा में हुई दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित मंत्रियों, सांसदों और पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रामलाल रौतेल और जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम सहित वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

50 युवा कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

संगठनात्मक विस्तार के तहत अनूपपुर भाजपा मंडल के लगभग 50 युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ली। मंडल अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी के प्रयासों से शामिल हुए इन नए कार्यकर्ताओं का जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम और जिला प्रभारी संजय साहू ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। नेताओं ने युवाओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

स्थापना दिवस पर बूथ स्तर तक आयोजन

भाजपा के 47वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में अनूपपुर जिले के सभी मतदान केंद्रों पर उत्सव का माहौल रहा। जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर झंडा वंदन और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए। स्थापना दिवस के कार्यक्रमों में पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता, रामदासपुरी आधार वैश्य और बृजेश गौतम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी की।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला