home page

मप्रः राज्यपाल पटेल उज्जैन पहुंचे

 | 
मप्रः राज्यपाल पटेल उज्जैन पहुंचे


उज्जैन, 30 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल मंगलवार को महर्षि पाणिनि संस्कृत वैदिक विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने के लिए उज्जैन पहुंचे।

इस अवसर पर हेलीपैड पर सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर अर्पण भारद्वाज और महर्षि पाणिनि संस्कृत वैदिक विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर शिवशंकर मिश्र, विधायक अनिल जैन कालुहेड़ा,एडीजी राकेश गुप्ता, संभागायुक्त आशीष सिंह, डीआईजी नवनीत भसीन, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, जिला पंचायत श्रेयांस कूमट एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनकी अगवानी की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्‍वेल