home page

राज्यपाल ने पद्मश्री से सम्मानित साहित्यकार स्व. पंत को दी श्रद्धांजलि

 | 
राज्यपाल ने पद्मश्री से सम्मानित साहित्यकार स्व. पंत को दी श्रद्धांजलि


राज्यपाल ने पद्मश्री से सम्मानित साहित्यकार स्व. पंत को दी श्रद्धांजलि


भोपाल, 01 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने मूर्धन्य साहित्यकार एवं हिंदी भवन भोपाल के पूर्व मंत्री-संचालक पद्मश्री से सम्मानित कैलाश चंद्र पंत के निधन पर शनिवार को उनके निवास पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

राज्यपाल ने स्व. पंत के चित्र पर पुष्प अर्पित किये और शोकाकुल परिजनों से भेंट कर सांत्वना दी। चर्चा के दौरान उन्होंने स्व. पंत की स्मृतियों का स्मरण किया। पद्मश्री से सम्मानित पंत का निधन 31 जुलाई 2026 को भोपाल में हुआ था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत