home page

(अपडेट)राजगढ़ःगौमाता की सेवा,संरक्षण को लेकर महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने किया एक दिवसीय उपवास

 | 
(अपडेट)राजगढ़ःगौमाता की सेवा,संरक्षण को लेकर महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने किया एक दिवसीय उपवास


राजगढ़,21 जनवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में गौमाता की सेवा, सुरक्षा, संरक्षण एवं राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर बुधवार को महिला कांग्रेस अध्यक्ष रचना भार्गव ने ब्यावरा के पीपल चौराहा पर एक दिवसीय उपवास किया।

इस दौरान उन्होंने सरकार से सड़क पर बेसहारा घूम रहे गोवंश को लेकर समुचित व्यवस्था करने की मांग की साथ ही उन्होंने शासन व प्रशासन को चेतावनी दी कि दो माह के भीतर स्थिति में सुधार नही हुआ तो उग्र आंदोलन के साथ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगी।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष रचना भार्गव का कहना है कि गौमाता में 33 कोटि देवताओं का वास होता है, इसके बावजूद गौमाता सड़कों बेसहारा और निराश्रित घूम रही है,जिन्हें अपना पेट भरने के लिए डंडे खाने पड़ रहे है।निराश्रित गोवंश हर रोज सड़क दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह उपवास हाल ही में भोपाल में 26 टन गोमांस की जब्ती और सड़कों पर दम तोड़ती गायों की स्थिति के विरोध में किया गया। उन्होंने कहा कि प्रशासन की उदासीनता के चलते आज गौमाता की यह दुर्दुशा हो रही है, सड़कों पर गाय बेसहारा घूम रही है, मौसम की मार से बचने के लिए न तो गोमाता के लिए शेड है और न ही चारे-पानी की समुचित व्यवस्था है। इस दौरान उन्होंने शासन और प्रशासन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि दो माह के भीतर बेसहारा गायों के संरक्षण, शेड के निर्माण, चारे-पानी की समुचित व्यवस्था नही की गई तो वह उग्र आंदोलन करते हुए अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक