शहडोल: जेसीबी से पुराने घर की दीवार गिराते मलबे में दबने से चार वर्षीय प्रिंस की मौत
शहडोल, 17 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र के ग्राम भदवाही में मंगलवार काे पुराने मकान को गिराने के दौरान जेसीबी से गिराई जा रही दीवार के मलबा के पास में पिता के साथ मौजूद चार वर्षीय प्रिंस पर जा गिरा। मलबे में दबने से मासूम की मौत हो गई।
गोहपारू थाना क्षेत्र के ग्राम भदवाही में पुराने मकान को गिराने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। जेसीबी मशीन से गिराई जा रही दीवार का मलबा चार साल के मासूम के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से उसकी मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्चे के पिता भी मौके पर मौजूद थे। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है।
पुलिस के अनुसार ग्राम भदवाही निवासी दीपक जायसवाल अपने पुराने मकान को जेसीबी मशीन से गिरवा रहे थे। उनका चार वर्षीय बेटा प्रिंस भी पिता के साथ मौके पर मौजूद था। इसी दौरान खेलते-खेलते वह दीवार के पास पहुंच गया। अचानक जेसीबी से दीवार गिर गई और प्रिंस उसके मलबे के नीचे दब गया। यह देखकर पिता और आसपास मौजूद लोग घबरा गए। सभी ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मलबा हटाया और बच्चे को बाहर निकाला।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

