home page

मप्र में चार आईपीएस अधिकारियों को नया जिम्मा, अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलिजेंस, खेल विभाग के डायरेक्टर बने चंचल शेखर

 | 
मप्र में चार आईपीएस अधिकारियों को नया जिम्मा, अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलिजेंस, खेल विभाग के डायरेक्टर बने चंचल शेखर


मप्र में चार आईपीएस अधिकारियों को नया जिम्मा, अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलिजेंस, खेल विभाग के डायरेक्टर बने चंचल शेखर


भोपाल, 29 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने शनिवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के चार वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और अतिरिक्त प्रभार के आदेश जारी किए हैं। 1998 बैच के आईपीएस अंशुमन यादव को नया एडीजी इंटेलिजेंस (गुप्तवार्ता) नियुक्त किया है। वहीं एसएएफ के एडीजी चंचल शेखर को खेल एवं युवक कल्याण विभाग का नया संचालक बनाया गया है।

गृह विभाग की सचिव शिल्पा गुप्ता द्वारा राज्यपाल के नाम से आदेश वर्तमान एडीजी इंटेलिजेंस ए साईं मनोहर (1995 बैच) के 31 अगस्त 2026 को होने वाले रिटायरमेंट के ठीक दो दिन पहले जारी किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक, अब तक खेल एवं युवक कल्याण विभाग के संचालक की जिम्मेदारी संभाल रहे 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी अंशुमन यादव को एडीजी गुप्तवार्ता (इंटेलिजेंस) की कमान सौंपी गई है। इसके साथ ही उन्हें एडीजी साइबर (पुलिस मुख्यालय) भोपाल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी चंचल शेखर को, जो एडीजी (विशेष सशस्त्र बल/एसएएफ) पुलिस मुख्यालय, भोपाल के पद पर तैनात थे, अब खेल एवं युवक कल्याण विभाग का नया संचालक नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा 1993 के बैच के आईपीएस अधिकारी अनिल कुमार विशेष पुलिस महानिदेशक (स्पेशल डीजी) महिला सुरक्षा पुलिस मुख्यालय, भोपाल को अपने वर्तमान कार्य के साथ विशेष डीजी, अजाक (अनुसूचित जाति कल्याण) पुलिस मुख्यालय, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी डी. श्रीनिवास वर्मा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (नारकोटिक्स व एसटीएफ) पुलिस मुख्यालय, भोपाल को अपने वर्तमान कार्य के साथ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (वि.स.बल/विशेष सशस्त्र बल) एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एसआईएसएफ) पुलिस मुख्यालय, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत