आगरमालवाः दीवार गिरने से चार बच्चे घायल
| Jun 14, 2026, 21:51 IST
आगरमालवा, 14 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के आगरमालवा जिले में रविवार की शाम प्री-मानसून बारिश के तहत तेज हवा, आंधी के साथ आये दिन हो रही बारिश से ग्राम मोड़ी में एक दीवार गिरने से चार बच्चे घायल हो गये।
जानकारी के अनुसार जिले के ग्राम मोड़ी स्थित एक मकान के अन्दर बनी पक्की दीवार तेज हवा के कारण भरभराकर गिर गई जिससे एक ही परिवार के चार बच्चे घायल हो गये। घायल बच्चों को सुसनेर स्थित शासकीय अस्पताल लाया गया जहां डाॅक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर दो बच्चों को गंभीर चोट आने पर ईलाज के लिये आगरमालवा जिला चिकित्सालय भेजा गया है जहां इनका उपचार किया जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार / रितेश शर्मा

