home page

अनूपपुर: अमरकंटक पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सपरिवार मां नर्मदा का किया पूजन-अर्चन

 | 
अनूपपुर: अमरकंटक पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सपरिवार मां नर्मदा का किया पूजन-अर्चन


अनूपपुर: अमरकंटक पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सपरिवार मां नर्मदा का किया पूजन-अर्चन


अनूपपुर, 26 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में स्थित धार्मिक नगरी अमरकंटक में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को 2 दिवसीय निजी प्रवास पर अमरकंटक पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल, परिजनों और सहयोगियों के साथ मां नर्मदा उद्गम मंदिर में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

मां नर्मदा उद्गम कुंड पर टेका मत्था

पूर्व मुख्यमंत्री ने मां नर्मदा उद्गम कुंड में दर्शन कर श्रद्धापूर्वक मत्था टेका। नर्मदा मंदिर के पुजारी पंडित उमेश द्विवेदी (बंटी महाराज) ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनका पूजन संपन्न कराया। पूजन के बाद भूपेश बघेल ने बाबा अमरकंटक महादेव मंदिर में जलाभिषेक, पूजा-अर्चना और आरती की। इसके साथ ही उन्होंने मंदिर परिसर की परिक्रमा कर 11 रुद्र महादेव मंदिर में भी दर्शन किए।

पुजारियों ने मां की चुनरी ओढ़ाकर किया सम्मान

दर्शन के दौरान उन्होंने अपने परिवार के साथ मंदिर परिसर में स्मृति स्वरूप छायाचित्र भी खिंचवाए। इस अवसर पर नर्मदा मंदिर के पुजारियों ने उन्हें मां नर्मदा की पावन चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया और प्रसाद भेंट कर उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की। सम्मान समारोह में पंडित उमेश द्विवेदी, उत्तम द्विवेदी, विनायक द्विवेदी, रबी द्विवेदी, सानू द्विवेदी सहित अन्य पुजारीगण उपस्थित रहे।

दो दिवसीय निजी प्रवास पर हैं भूपेश बघेल

इसके बाद भूपेश बघेल ने प्राचीन पुरातात्विक महत्व वाले पातालेश्वर महादेव मंदिर में भी दर्शन-पूजन किया। बताया गया कि वे परिवार सहित दो दिवसीय निजी प्रवास पर अमरकंटक आए हैं और स्थानीय एक होटल में ठहरे हुए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला