home page

जबलपुर : निगम मजिस्ट्रेट के द्वारा शहर के प्रमुख होटलों और डेयरी दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण

 | 
जबलपुर : निगम मजिस्ट्रेट के द्वारा शहर के प्रमुख होटलों और डेयरी दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण


जबलपुर, 08 जुलाई (हि.स.)। खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने और आम नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए बुधवार को निगम मजिस्ट्रेट अरुण कुमार गोयल द्वारा कार्रवाई की गई। मजिस्ट्रेट गोयल के द्वारा सिविल लाइन और आसपास के प्रमुख इलाकों में स्थित होटलों, डेयरी और फूड दुकानों का औचक निरीक्षण किया।

उन्होंने क्षेत्र की छोटी-बड़ी सभी प्रमुख दुकानों पर जाकर बारीकी से जांच पड़ताल की, जिनमें मुख्य रूप से रामजी डेयरी, शंकर डेयरी, हनुमान डेयरी

मनमोहन होटल, गोपाल होटल,

लकी चिकन सेंटर, बॉबी मटन शॉप

में गंदगी और कमी मिलने पर सख्त हिदायत दी गई और सुधार का मौका दिया गया l

निरीक्षण के दौरान कुछ उन्होंने बताया कि कुछ जगहों पर पनीर, दही, सब्जी वाली ग्रेवी और आटे की गुणवत्ता में कमी तथा परिसर में गंदगी पाई गई। टीम द्वारा इन सभी सामग्रियों के सैंपलिंग लिए गए ।

गोयल ने बताया कि सकारात्मक रुख अपनाते हुए दुकानदारों पर तुरंत कोई दंडात्मक कार्रवाई करने के बजाय उन्हें सुधार करने का एक मौका दिया है। अत्यधिक गंदगी पाए जाने वाले स्थानों के संचालकों को कड़ी चेतावनी दी गई है कि वे जल्द से जल्द स्वच्छता के मानकों को पूरा करें।

प्रशासन का उद्देश्य दुकानदारों को परेशान करना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि नागरिक जो कुछ भी खाएं, वह पूरी तरह शुद्ध और स्वास्थ्यवर्धक हो। जल्द ही इन सभी जगहों का पुनः निरीक्षण किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक