home page

देश के कई शहरों से जबलपुर डुमना एयरपोर्ट आने वाली इंडिगो की 6 में से 5 फ्लाइट रद्द

 | 
देश के कई शहरों से जबलपुर डुमना एयरपोर्ट आने वाली इंडिगो की 6 में से 5 फ्लाइट रद्द


जबलपुर, 5 दिसंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर के डुमना एयरपोर्ट पर देश के अलग-अलग शहरों से आने वाली इंडिगो की 6 में से 5 फ्लाइट आज शुक्रवार को रद्द हो गई है। रद्द जोन वाली फ्लाइट में इंदौर से जबलपुर होते हुए हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट जो कि सुबह साढ़े 8 बजे आती है और 9 बजे जाती है, वह कैंसिल हो गई है।

मुंबई से जबलपुर होते हुए 9 बजकर 40 मिनट में आने वाली और 10 बजे जाने दिल्ली जाने वाली फ्लाइट कैंसिल हो गई है। बैंगलोर से 12 बजकर 45 मिनट पर आने वाली और वापस 1 बजकर 15 मिनट पर बैंगलोर जाने वाली फ्लाइट कैंसिल हो गई है।

दिल्ली से दोपहर डेढ़ बजे आकर वापस 2 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट कैंसिल हो गई। दिल्ली से शाम 5 आकर साढ़े 5 बजे मुंबई जाने वाली फ्लाइट कैंसिल हो गई है। हैदराबाद से शाम 7 बजकर 20 मिनट पर जबलपुर आकर 7 बजकर 50 पर इंदौर जाने वाली फ्लाइट के आने की संभावना है।

डुमना एयरपोर्ट के डायरेक्टर राजीव रत्न पांडे ने बताया कि इंडिगो ऑपरेटर ने आज अपनी कुछ फ्लाइट रद्द की है। जिसके चलते यात्रियों को रिफंड वगैरह की व्यवस्था की गई। फ्लाइट रद्द होने से किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक