home page

राजगढ़ःशाॅर्ट-सर्किट से आटो पार्ट्स की दुकान में लगी आग

 | 
राजगढ़ःशाॅर्ट-सर्किट से आटो पार्ट्स की दुकान में लगी आग


राजगढ़, 20 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में सुठालिया थाना क्षेत्र में मधुसूदनगढ़ रोड पर शुक्रवार दोपहर दूसरी मंजिल पर स्थित आटो पार्ट्स की दुकान में शाॅर्ट-सर्किट होने से आग लग गई। आग लगते ही दुकान में रखी बैटरियों में धमाके होने लगे,जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, ग्राम प्रधानीकुंडल निवासी हिम्मतसिंह लोधी की यह दुकान दूसरी मंजिल पर स्थित है। आग लगने के बाद धुआँ और धमाकों की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। स्थिति बेकाबू होते देख उन्होंने दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाप्रभारी अनिल राहोरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आग से प्रभावित सामान को सुरक्षित स्थान पर ले जाने में स्थानीय लोगों की मदद की। थोड़ी देर बाद पहुंचे दमकल वाहन ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी में दुकान का अधिकांश सामान जलकर खाक हो गया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है और शॉर्ट-सर्किट के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक