home page

अनूपपुर: शासकीय उचित मूल्य दुकान कांसा में भडकी आग, गमीणों की मदद से पाया काबू

 | 
अनूपपुर: शासकीय उचित मूल्य दुकान कांसा में भडकी आग, गमीणों की मदद से पाया काबू


अनूपपुर, 28 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जनपद पंचायत जैतहरी स्थित आदिम जाति सेवा सहकारी समिति पैक्स दुलहरा अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकान ग्राम कांसा में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। आसपास के ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

शासकीय उचित मूल्य दुकान का संचालक राकेश पटेल ने बताया कि जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचा तो ग्रमीणों एवं चौकीदार ने डायल 112 को आग लगने की दे दी थी। तब उचित मूल्य दुकान का ताला खोला इसके पश्चात आसपास के लोगों ने अपनी व्यवस्था से आग पर काबू पाया।

संचालक राकेश पटेल ने बताया कि अनाज का वितरण तीन दिवस पूर्ण हो चुका था। दुकान में अनाज के खाली बोरे रखे हुए थे जिसमें आग लगी हुई थी जिसे बुझाया गया एवं दो कमरों में 20-20 बोरी अनाज वितरण हेतु बची थी जिसमें आग नही पहुंच पाने से सुरक्षित हैं। आग से खाली वारदाने और कुर्सी जलकर खाक हो गई है। दुलहरा समिति पैक्स प्रबंधक मनोज विश्वकर्मा मौका स्थल पर पहुंचकर विक्रेता राकेश पटेल को समस्त जले हुए सामग्रियों की पंचनामा सूची बनाकर रखने के निर्देश दिये।

जानकारी के अनुसार ग्राम में शासकीय उचित मूल्य दुकान के पीछे भारी मात्रा में कचरा रहता हैं जहां से आग लगने से रोशनदान से हवा में आग की लपटे उड़कर पहुंची जिसके कारण आग लगने की अशंका हैं। डायल 112 के आरक्षक ने बताया कि इस संबंध जानकारी दी गई जिसका जानकारी भोपाल से प्राप्त हुई, हम नगर पालिका अनूपपुर को फायर ब्रिगेड भेजने की बात कहीं परंतु फायर ब्रिगेड कहीं व्यस्त होने के कारण समय से नहीं आ पाया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला