home page

एमसीयू में द जॉयफुल एजुकेटर विषय पर तीन दिवसीय एफडीपी 22 जुलाई से

 | 
एमसीयू में द जॉयफुल एजुकेटर विषय पर तीन दिवसीय एफडीपी 22 जुलाई से


भोपाल, 21 जुलाई (हि.स.)। शिक्षा में एक शिक्षक का सानंद व्यक्तित्व गढने के उद्देश्य से माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल में तीन दिवसीय संकाय विकास प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। विवि के रेखी सेंटर फॉर एक्सीलेंस फॉर द साइंस ऑफ हैप्पीनेस द्वारा द जॉयफुल एजुकेटर एक्सपीरियेंशियल वेल-बीइंग एंड एप्लाइड पॉजिटिव साइकोलॉजी विषय पर फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम 22 से 24 जुलाई तक विश्वविद्यालय के नालंदा लाइब्रेरी स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में किया जा रहा है।

यह जानकारी विभागाध्यक्षडा डॉ. पवित्र श्रीवास्तव ने देते हुए बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी करेंगे । यह आयोजन (एफडीपी) की समन्वयक सीनियर असिस्टेंट प्रोफेसर सुश्री मनीषा वर्मा ने बताया कि प्रातः 10:30 बजे से सायं 5 बजे तक चलने वाले के कार्यक्रम के विशेषज्ञ प्रशिक्षक के रूप में रेखी फाउंडेशन के प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस डॉ. श्रीहरि कृष्णा एवं सीनियर फैकल्टी डॉ. रीतू शर्मा शामिल होंगे। ये विशेषज्ञ शिक्षकों को कक्षा में सकारात्मक मनोविज्ञान और वेल-बीइंग के व्यावहारिक प्रयोग करना सिखाएंगे। इस एफडीपी का पंजीकरण निःशुल्क है तथा सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर प्रतिभागियो को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलसचिव प्रो. पी. शशिकला भी उपस्थित रहेंगी ।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को आनंदपूर्ण शिक्षण पद्धतियों से परिचित कराना है, जिससे वे छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास में बेहतर योगदान दे सकें।

हिन्दुस्थान समाचार / राजू विश्वकर्मा