अनूपपुर: अजाक्स के प्रदेश अध्यक्ष संतोष वर्मा की अभद्र टिप्पणी के विरोध में पुतला दहन, एफआईआर की मांग
अनूपपुर, 2 दिसंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में अजाक्स कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज के प्रति कथित अभद्र टिप्पणी पर विवाद थमने का नाम नहीं ले पा रहा हैं। विप्र समाज अंदोलित हैं। लगातार विरोध प्रर्दशन और पुतला दहन कर आक्रोश दिखा रहें हैं। ब्राह्मण समाज के प्रति कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को अनूपपुर नगर में जिला विप्र समाज, अखिल भारतीय एकीकृत ब्राह्मण परिषद, अखंड ब्राह्मण समाज एवं आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा के संयुक्त तत्वावधान में इंदिरा चौक के समीप विरोध सभा एवं पुतला दहन कर संतोष वर्मा पर तत्काल मामला दर्ज करने एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही। जिसमें जिले भर से सैकड़ों विप्रजन,मातृशक्ति एवं युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान “जय जय परशुराम”और “ब्राह्मण समाज एक हो”के नारे से पूरा क्षेत्र गूँज उठा।
मातृशक्ति की अगुवाई पुतला दहन कर दर्ज कराया कड़ा विरोध
विरोध प्रदर्शन में समाज की मातृशक्ति की सशक्त उपस्थिति में संतोष वर्मा का पुतला दहन कर अपना आक्रोश प्रकट किया तथा प्रतीकात्मक रूप से चूड़ियाँ भेंट कर यह संदेश दिया कि किसी भी समाज की महिलाओं की गरिमा पर प्रहार किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है। जिसमें जिले के जैतहरी, कोतमा, बिजुरी, बर्थरई, बरगवां, देवहरा,कोतमा, मेड़ियारास,वैक्टनगर सहित दूरस्थ अंचलों से समाजजन पहुंच कर अपना विरोध दर्ज कराया। विरोध की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी स्वयं सभा स्थल पर पहुंच कर ज्ञापन प्राप्त किया।
वक्ताओं ने कहा कि यह समाज की अस्मिता और सम्मान का प्रश्न”मामला किसी एक संगठन का नहीं, बल्कि समाज की सांस्कृतिक मर्यादा, सम्मान और अस्तित्व से जुड़ा गंभीर प्रश्न है। वक्ताओं ने चेताया कि यदि संतोष वर्मा पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो जिलेभर में चरणबद्ध और व्यापक आंदोलन खड़ा किया जाएगा।
संयोजक पंडित रामनारायण द्विवेदी ने सभी ब्राह्मण संगठनों, मातृशक्ति, युवाओं, पुलिस प्रशासन और मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार करते हुए कहा कि आंदोलन ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि अनूपपुर जिले का विप्र समाज संगठित, सशक्त और अपने सम्मान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है।
इस दौरान पंडित सुभाष चतुर्वेदी, पंडित विद्याधर पांडे, पंडित चैतन्य मिश्रा, पंडित मयंक त्रिपाठी, रिंकू मिश्रा (जिला पंचायत सदस्य), विजय शुक्ला, पंडित सुरेंद्र शुक्ला, पंडित बाबूलाल पाठक, पंडित विजय पांडे, पंडित कन्हैयालाल मिश्र, युवा पंडित प्रदीप मिश्रा, पंडित मोतीलाल शर्मा, पंडित गुड्डू मिश्रा, पंडित डी.पी. त्रिपाठी, पंडित प्रदीप पांडे, पंडित रामसजीवन मिश्रा, पंडित डॉ. राज तिवारी, पंडित दिनेश मिश्रा पंडित मधुकर चतुर्वेदी, पंडित रोहिणी प्रसाद तिवारी, पंडित अरुण मिश्र, पंडित जगन्नाथ मिश्रा, पंडित डी.के. मिश्र, पंडित सत्येंद्र दुबे, पंडित रामसजीवन गौतम, पवन छिब्बर, पंडित राकेश गौतम, पंडित मधुसूदन द्विवेदी, पंडित शेषनारायण शुक्ला, आचार्य अद्भुत जी महाराज, पंडित आनंद गौतम, पंडित देवानंद शुक्ला, सावित्री त्रिपाठी, संध्या पांडे, सुनैना मिश्रा, बसंती शर्मा, कविता मिश्रा, गौतम सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने नेतृत्व किया।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

