home page

जन समस्याओं का त्वरित निराकरण करें अधिकारी : संभागायुक्त शर्मा

 | 
जन समस्याओं का त्वरित निराकरण करें अधिकारी : संभागायुक्त शर्मा


- संभागायुक्त ने की समयावधि पत्रों की समीक्षा

भोपाल, 05 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के भोपाल संभाग के आयुक्त कर्मवीर शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि अधिकारी जनसमस्याओं के प्रकरणों का त्वरित निराकरण करें। सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण को प्राथमिकता दी जाए। लोक सेवा गारंटी अधिनियम के प्रकरणों में समयावधि पूर्ण होने का इंतजार न करें, यथाशीघ्र उनका निराकरण करें।

संभागायुक्त शर्मा ने सोमवार को कमिश्नर कार्यालय सभागार में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में संयुक्त आयुक्त विकास विनोद यादव, उपायुक्त राजस्व भारती देवी मिश्रा सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

संभागायुक्त शर्मा ने विभिन्न विभागों के लंबित समयावधि पत्रों, सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों, लोकसेवा गारंटी प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की और उनके निराकरण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। संभागायुक्त के निर्देश दिए कि विभिन्न विभाग न्यायालयीन प्रकरणों में समय से जबाबदावा प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक कल्याण तथा विभिन्न विभागीय जनकल्याणीकारी योजनाओं का जनता को समय से लाभ दिलाएं। आगामी समय में होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत