home page

उज्जैन में महाकाल की भस्म आरती अब 3डी में निःशुल्क देखेंगे श्रद्धालु

 | 
उज्जैन में महाकाल की भस्म आरती अब 3डी में निःशुल्क देखेंगे श्रद्धालु


उज्जैन, 12 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन को श्रद्धालुओं के लिए और अधिक सजीव एवं विशेष अनुभव बनाने की दिशा में सुविधा प्रारंभ की जा रही है। अब भस्म आरती में प्रत्यक्ष रूप से सम्मिलित नहीं हो पाने वाले श्रद्धालु 3डी तकनीक के माध्यम से भस्म आरती के लाइव दर्शन कर सकेंगे।

महाकालेश्वर मंदिर के जनसंपर्क अधिकारी आशीष फलवाडिय़ा ने बताया कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से श्रद्धालुओं को बाबा महाकाल की भस्म आरती के दिव्य एवं अलौकिक स्वरूप का अनुभव प्रदान किया जाएगा। इस विशेष सुविधा का लाभ चलित दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को प्राप्त हो सकेगा। श्रद्धालु प्रात: 4.30 से 6.30 बजे तक मानसरोवर स्थित दुर्लभ दर्शन केंद्र पर जाकर नि:शुल्क 3डी भस्म आरती के दर्शन कर सकेंगे। दर्शन पश्चात श्रद्धालुओं को सामान्य दर्शन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्‍वेल