home page

राजगढ़ः ट्रक की टक्कर से ट्रेक्टर सड़क किनारे पलटा, चालक की मौत

 | 
राजगढ़ः ट्रक की टक्कर से ट्रेक्टर सड़क किनारे पलटा, चालक की मौत


राजगढ़, 01 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के सारंगपुर थाना क्षेत्र में रविवार शाम राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान धनोरा निवासी रामबाबू (43) पुत्र मांगीलाल भारती के रूप में हुई है। रामबाबू रविवार शाम अपने गांव से ट्रेक्टर लेकर खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनके ट्रेक्टर को टक्कर मार दी,जिससे ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नीचे पलट गया। हादसे में चालक रामबाबू को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल चालक को उपचार के लिए सारंगपुर सिविल अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सोंपा और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। साथ ही दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक