home page

दतियाः पुलिस ने आयोजित की ‘रन फॉर यूनिटी’ साइकिल रैली

 | 
दतियाः पुलिस ने आयोजित की ‘रन फॉर यूनिटी’ साइकिल रैली


- पुलिस अधीक्षक द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया

दतिया, 28 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दतिया में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत शनिवार को “रन फॉर यूनिटी (साइकिल मैराथन)” का आयोजन किया गया।

साइकिल रैली का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक दतिया सूरज कुमार वर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली थाना कोतवाली से प्रारंभ होकर पीतांबरा पीठ मंदिर, बम-बम महादेव मंदिर एवं गल्ला मंडी मार्ग से होते हुए थाना सिविल लाइन पर समापन हुआ। साइकिल रैली में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे, रक्षित निरीक्षक सौरभ तिवारी, निरीक्षक वैभव गुप्ता, निरीक्षक सपना शर्मा, सूबेदार अजय वर्मा, सूबेदार नईम खान सहित जिला पुलिस बल, 29वीं वाहिनी विसबल दतिया के अधिकारी/कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया गया तथा स्वस्थ जीवन शैली अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। यह आयोजन जिले में आपसी सहयोग, भाईचारे एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने में सफल रहा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों एवं पुलिस बल में राष्ट्रीय एकता, अनुशासन, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तथा देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना रहा। इसके अतिरिक्त जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में भी साइकिल मैराथन/दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर