home page

दमोह:कोई भी गर्भवती महिला पंजीयन से न छूटे, सभी बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित हो – संयुक्त सचिव कुमार

 | 
दमोह:कोई भी गर्भवती महिला पंजीयन से न छूटे, सभी बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित हो – संयुक्त सचिव कुमार


दमोह:कोई भी गर्भवती महिला पंजीयन से न छूटे, सभी बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित हो – संयुक्त सचिव कुमार


दमोह, 30 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दमोह में सोमवार कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक के दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं केंद्रीय प्रभारी अधिकारी अजीत कुमार ने आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य, शिक्षा सहित विभिन्न इंडिकेटर्स की समीक्षा करते हुए अहम दिशा-निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान संयुक्त सचिव ने निर्देश दिए कि जिले में कोई भी गर्भवती महिला पंजीयन से न छूटे और सभी बच्चों का समय पर टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संस्थागत प्रसव, एनीमिया नियंत्रण तथा मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “टीकाकरण से कोई भी बच्चा वंचित न रहे, बच्चे देश का भविष्य हैं।”

टीबी उन्मूलन पर भी दिए निर्देशसंयुक्त सचिव ने टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कहा कि मरीजों को दवा के साथ पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना आवश्यक है। अधिकारियों ने बताया कि जिले में टीबी मरीजों को फूड बास्केट दी जा रही है और इसमें जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों का सहयोग मिल रहा है।

शिक्षा विभाग की समीक्षाबैठक में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए स्कूल भवनों की मरम्मत कार्यों की जानकारी दी गई। बताया गया कि प्रथम चरण में 187, द्वितीय चरण में 102 तथा तृतीय चरण में 135 स्कूल भवनों की मरम्मत का कार्य लिया गया है। साथ ही 1 अप्रैल से छात्रों को पुस्तक वितरण शुरू करने की जानकारी दी गई।

अन्य विभागों को भी दिए दिशा-निर्देशकृषि, महिला एवं बाल विकास, पशु चिकित्सा सहित विभिन्न विभागों के इंडिकेटर्स की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। नरवाई प्रबंधन, जैविक हाट, नेचुरल फार्मिंग और विलेज टूरिज्म के प्रयासों की भी जानकारी प्रस्तुत की गई।

कलेक्टर कोचर ने कहा कि संयुक्त सचिव के मार्गदर्शन से जिला सभी इंडिकेटर्स में और बेहतर प्रदर्शन करेगा। उन्होंने बताया कि जिले को तीन करोड़ रुपये का पुरस्कार मिला है, जिसके लिए परियोजना समयसीमा में भेजी जाएगी। बैठक में सहायक कलेक्टर ऋषिकेश विजय ठाकरे, एडीएम मीना मसराम, सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हंसा वैष्णव