home page

महाकाल महालोक में सांस्कृतिक संध्या सम्पन्न

 | 
महाकाल महालोक में सांस्कृतिक संध्या सम्पन्न


उज्जैन, 05 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल महालोक में श्रावण-भादौ मास में बुधवार रात्रि को अनमोल जैन के गायन, मनोज बावरा के वादन व मयूरी द्वारा नृत्य की प्रस्तुति से वातावरण शिवमय हो गया।

प्रथम प्रस्तुति अनमोल जैन द्वारा गायन की प्रस्तुति का प्रारंभ आदियोगी जय जय केदारा, शिव कैलाशों के वासी, हे शिव शंकर हे करूणाकार, सत्यम शिवम् सुंदरम् व नमो नमो जी शंकरा की प्रस्तुति दी। अनमोल जैन के साथ तबले पर वासु, कीबोर्ड पर आकाश व ऑक्टोमपैड पर नीलेश ने संगत की।

द्वितीय प्रस्तुति मनोज बावरा एवं साथी कलाकारों द्वारा वादन की दी गई। शुभारंभ शास्त्रीय संगीत राग शंकरा प्रस्तुत दी जिसके अंतर्गत विलंबित मध्य लय द्रुत लय था झाला की प्रस्तुति दी। प्रस्तुति का समापन शिव कैलाशों के वासी भजन से किया। आपके साथ तबले पर बालमुकुंद, शहनाई पर दिनेश सोलंकी व ढोलक पर यशपाल ने चौगुल बंदी प्रस्तुत की।

तृतीय व अंतिम प्रस्तुति मयूरी के द्वारा गणेश वंदना से किया, जिसके पश्चात शिव स्तुति, शिव पंचाक्षर स्तोत्र, शिव तांडव तथा महाकाल आरती की भावपूर्ण एवं आकर्षक कथक की प्रस्तुति हुई। आपके साथ सहयोगी कलाकार के रूप में जयति ताम्रकार, स्नेहा धारवे, सिद्धी गुप्ता, नंदिनी वाधवान, सृष्टि शर्मा, आध्या शर्मा, शुभी बिल्लोहरे एवं आर्या जोशी ने संगत की।

कार्यक्रम के अतिथि पं. भूषण गुरू पुरोहित व डॉ. रमण सिंह सोलंकी पुरातत्ववेत्ता थे। उप प्रशासक एस.एन. सोनी एवं जनसम्पर्क अधिकारी एवं सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया ने अतिथियों का सम्मान किया गया। संचालन शेफाली चतुर्वेदी ने किया ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्‍वेल