राजगढ़ः जहरीला पदार्थ खाने से नाबालिग किशोरी की मौत
राजगढ़, 05 फरवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ोदियातालाब में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी की जहरीले पदार्थ खाने से मौत हो गई। कुरावर थाना पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और जीरो पर मर्ग कायम कर संबंधित थाना नरसिंहगढ़ के सुपुर्द किया।
पुलिस के अनुसार बुधवार देर रात ग्राम बड़ोदियातालाब निवासी 16 वर्षीय किशोरी ने घर में रहते हुए जहरीला पदार्थ खा लिया था, गंभीर हालत में परिजन उसे कुरावर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। नाबालिग की बहन का कहना है कि उसने घर में रखी कीटनाशक दवा गटक ली, जिससे वह बेसुध हो गई। नाबालिग ने किन हालातोें के चलते जहर खाया, इसका वास्तविक पता नही लग सका। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

